बादल व ठंडी हवाओं से मौसम सर्द
जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार को पूरे दिन बादल व
जागरण संवाददाता, औरैया :
जनपद में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार को पूरे दिन बादल व ठंडी हवाओं के चलते मौसम में परिवर्तन हो गया। बादलों की वजह से धूप में ज्यादा तेजी नहीं थी। इससे दिन का मौसम सर्द हो गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बादल तो छाए रहेंगे। 25 व 26 फरवरी को बारिश की संभावना है।
पिछले तीन दिन से तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई थी। दिन व रात में सर्दी कम हो गई थी। सोमवार से आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में फिर परिवर्तन हुआ है। मंगलवार को सुबह के समय तो तेज धूप निकली। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। दोपहर को बादल छा गए। इससे धूप की लुकाछिपी भी पूरे दिन जारी रही। दोपहर में तेज ठंडी हवाएं चलीं। इससे तापमान में मामूली फर्क भी पड़ा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि हवा की गति नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। आर्द्रता 41 फीसद पर रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि दो दिन बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। चौबीस फरवरी तक बारिश की भी संभावना नहीं है। 25 व 26 फरवरी को 12 फीसद बारिश हो सकती है। दूसरी ओर आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की धुकधुकी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसका प्रमुख कारण वर्तमान में सभी फसलों के अच्छे होने की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश हो जाएगी तो अब फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।