सूची में 12 वोटर के नाम दो बार दर्ज
संवाद सूत्र, बेला : मतदाता सूची में गड़बड़ियों के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। इसका खामियाजा वोटर को
संवाद सूत्र, बेला : मतदाता सूची में गड़बड़ियों के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। इसका खामियाजा वोटर को उठाना पड़ेगा। पहली बार वोट डालने का सपना संजोए आधा सैकड़ा नए वोटर का नाम ही सूची में दर्ज नहीं है जबकि लगभग एक दर्जन के नाम दो बार दर्ज हैं।
बिधूना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेला के मतदाताओं की भाग संख्या 176 से 180 तक है। भाग संख्या 176 के बीएलओ मंगे लाल माथुर ने सूची दिखाते हुए बताया कि अमिता देवी, रीमा, बिटोली, माधुरी, आयशा बेगम, आफताब आलम, शाबिर अली, रहनुमा बानो के नाम अलग-अलग क्रमांक पर दो जगह दर्ज हैं। नए वोटर पम्मी, विनीता, आशा, रेनू, आंचल शुक्ल, रितिक, ¨पकी, निम्मो, चांदनी बेगम के नाम सूची में दर्ज ही नहीं हैं। क्षेत्रीय बीएलओ ने उनके कागजात अग्रसारित किए थे, लेकिन अंतिम सूची प्रकाशन में नाम दर्ज नहीं हुए। इसको लेकर वोटरों में मायूसी है।
महिला वोटर को दर्ज किया थर्ड जेंडर
बेला : मतदाता सूची प्रकाशन में अधिकारियों की लापरवाही का नमूना देखिए, क्षेत्र के गांव बर्रु कुलासर की एक महिला मतदाता को सूची में थर्ड जेंडर की श्रेणी में दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत की भाग संख्या 174 के क्रमांक 1063 पर एक महिला का नाम अंकित है जिसके सामने श्रेणी के कालम में थर्ड जेंडर दर्शाया गया है। इसको लेकर मतदाता व उसके परिजनों में आक्रोश है। बीएलओ संत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि संशोधन के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।