Move to Jagran APP

आठ बीघा धान की फसल जल कर हुई राख

अछल्दा (औरैया) संवाद सूत्र : क्षेत्र के ग्राम तुरकपुर में आठ बीघा धान की तैयार फसल में लोगों ने आग

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 01:01 AM (IST)
आठ बीघा धान की फसल जल कर हुई राख

अछल्दा (औरैया) संवाद सूत्र : क्षेत्र के ग्राम तुरकपुर में आठ बीघा धान की तैयार फसल में लोगों ने आग लगा दी। इससे फसल पूरी तरह से जल कर राख हो गई। कृषक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

loksabha election banner

कस्बे के पुराना अछल्दा वार्ड एक निवासी शैलेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद तिवारी का खेत गांव तुरकपुर में है। इसमें धान की फसल तैयार होकर कटाई करके एकत्र कर एक जगह लगा दी गई थी। शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने धान की आठ बीघा फसल में आग लगा दी। इससे पूरी फसल जल कर राख हो गई। हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित कृषक शैलेन्द्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ फसल जलाकर राख कर देने की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.