टोल पर शुरू हुई वसूली, मुसाफिरों को रही दिक्कत
बाबरपुर (औरैया) संवाद सूत्र : नोटबंदी के बाद से नि:शुल्क चल रहे टोल प्लाजा पर शनिवार को टैक्स वसूली
बाबरपुर (औरैया) संवाद सूत्र : नोटबंदी के बाद से नि:शुल्क चल रहे टोल प्लाजा पर शनिवार को टैक्स वसूली शुरू हो गई। टोल प्रबंधन ने सुविधाएं देने में कसर नहीं छोड़ी, फिर भी फुट कर की समस्या से दो चार होना पड़ा। इसके चलते शाम को जाम की स्थिति बन गई। कर्मचारियों की चालकों से नोकझोंक भी हुई।
टोल प्लाजा पर 200 रुपये से अधिक के टोल टिकट व मासिक पास बनवाने वालों से पांच सौ के पुराने नोट स्वीकार किए जा रहे हैं। फास्टैग लगाने वाली मशीन ने प्लाजा पर काम करना शुरू कर दिया। प्रत्येक बूथ स्वाइप मशीनें लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। लेकिन शाम तक वह चालू नहीं हो सकीं। फास्टैग लगे वाहनों के लिए दोनों ट्रैक पर दो-दो लेन रिजर्व की गई हैं। पेटीएम से भुगतान करने की सुविधा भी शुरू की गई है। टोल प्रबंधन ने खुले पैसों का इंतजाम किया था। इसके चलते सुबह टोल प्लाजा पर स्थिति सामान्य रही। दोपहर को इटावा की तरफ से एक साथ वाहन आने से जाम की स्थिति बन गई। लेकिन कानपुर की ओर आने वाले वाहन आराम से पास होते रहे। शाम होने से पहले ही टोल प्लाज पर खुले पैसों की दिक्कत शुरू हो गई। दो हजार का नया व पांच सौ का पुराना नोट देकर टोल भुगतान करने वालों को फुट करने वालों से कर्मचारियों की नोकझोंक भी होती रही। इसके चलते जाम की टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। वाहनों को निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। टोल प्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि फुट कर की व्यवस्था हो गई थी। लेकिन बाद में दिक्कत आ गई। स्वाइप मशीनें चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके चालू होने से कुछ राहत मिलेगी।