सपा की गुटबाजी से उत्साहित न हो बसपा-भाजपा
औरैया, जागरण संवाददाता : सदर विधानसभा क्षेत्र के दलेल नगर में पीस पार्टी की बैठक हुई। इसमें सपा की
औरैया, जागरण संवाददाता : सदर विधानसभा क्षेत्र के दलेल नगर में पीस पार्टी की बैठक हुई। इसमें सपा की गुटबाजी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा की कलह से भाजपा व बसपा के लोग ज्यादा उत्साहित न हों। पीस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि सपा का अंर्तकलह खुलकर सामने आ गया है। इसका कारण लोग वर्चस्व की लड़ाई को मान रहे हैं। लेकिन पीस पार्टी का मानना है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। इसी का परिणाम है कि सपा सरकार सत्तासीन होते ही प्रदेश की जनता परेशान हो गई। प्रदेश में लूट हत्या, डकैती, दुष्कर्म आदि जैसी घटनाएं अपने चरम पर पहुंच गईं। इस मौके पर मनमोहन ¨सह, नरेश कठेरिया, जब्बार खां, पप्पू खां, रामबिहारी कोरी, जिलेदार दोहरे, रामशरण निषाद आदि मौजूद रहे।