आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा
अयाना (औरैया) संवाद सूत्र : बिजली विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के गांव भासौन में छापा मारा। आठ लोग
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 08:12 PM (IST)
अयाना (औरैया) संवाद सूत्र : बिजली विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के गांव भासौन में छापा मारा। आठ लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए। तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
जेई आमोद आनंद ने टीम के साथ भासौन गांव में छापामारी की। टीम के पहुंचते ही गांव में अफरा तफरी फैल गई। लोगों ने आनन-फानन अपना कटिया उतार लिया। टीम ने आठ लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड़ लिया। जेई की तहरीर पर गांव निवासी हरिओम, लाल ¨सह, रवीन्द्र ¨सह, वीरपाल, शिव ¨सह, सुधीर ¨सह, बेताल ¨सह,बलवंत ¨सह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष राम बरन यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें