नृत्य में मानसी व अनुज ने जीते पुरस्कार
औरैया, जागरण संवाददाता : मंगलवार को स्थानीय ज्ञान स्थली एकेडमी में नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनि
औरैया, जागरण संवाददाता : मंगलवार को स्थानीय ज्ञान स्थली एकेडमी में नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर वर्ग में मानसी तथा सीनियर वर्ग में अनुज ¨सह राठौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
ज्ञान स्थली के प्रधानाचार्य डा. एनके राय की उपस्थिति में प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में कुमारी मानसी प्रथम, कंचन वर्मा द्वितीय तथा अनुष्का वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप छात्रों में अनुज ¨सह राठौर प्रथम, घन श्याम मिश्रा द्वितीय तथा यश तिवारी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। छात्राओं में तन्स्वी चौहान ने प्रथम, अवनी त्रिपाठी द्वितीय कुमारी निशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राखी प्रतियोगिता में दीक्षा पाल प्रथम, शुभांषी गुप्ता द्वितीय तथा अंशिका बरइसया ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रुप में प्रियांशी पोरवाल प्रथम, कविता पोरवाल द्वितीय तथा रिया शुक्ला ने तृतीय स्थान अर्जित किया। जायन्ट्स ग्रुप द्वारा आयोजित की गई नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें विजयी रहे छह छात्रों ने पुरस्कार जीते। विवेक यादव, केपी ¨सह, विनय कुमार, अनुराधा त्रिपाठी आदि रहे।