मांगों को लेकर रसोइयों ने किया तहसील का घेराव
अजीतमल, औरैया, संवाद सहयोगी : शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने आठ सूत्रीय मांगो
अजीतमल, औरैया, संवाद सहयोगी : शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील भवन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रसोइयों ने कहा कि आगामी नौ सितंबर को ककोर स्थित कलेक्ट्रेट में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा।
रसोइया यूनियन के बैनर तले करीब एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने स्थानीय तहसील में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए महिलाओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में निकाले गए रसोइयों की पुन: बहाली की जाए तथा रसोइयों का वेतन मान 15 हजार करते हुए स्थायी कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। सभा में पहुंचे कामरेड मुकुट ¨सह ने रसोइयों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार को श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी प्रस्तावित संशोधन समाप्त किए जाएं। यूनियन की अध्यक्ष सत्यवती ने रसोइयों को दुर्घटना की आशंका में बीमा लागू किया जाए जिससे आश्रित परिवारों को आíथक लाभ मिल सके। इस दौरान प्रमुख रूप से आशा देवी, राजरानी, बिटोली देवी, राजकुमारी, ममता देवी, पूजा देवी आदि रसोइया मौजूद रहे।