दोपहर में हुई बारिश से उमस व गर्मी से लोगों को मिली राहत
औरैया, जागरण संवाददाता : जनपद में हुई दोपहर को बारिश से उमस व गर्मी से राहत मिलती दिखाई दी। वहीं तेज
औरैया, जागरण संवाददाता : जनपद में हुई दोपहर को बारिश से उमस व गर्मी से राहत मिलती दिखाई दी। वहीं तेज बारिश से किसानों की फसलों को भी राहत मिलती दिखाई दी। वैज्ञानिकों का कहना है कि आज जनपद में औसत 11एमएम के आस पास बारिश हुई है। वहीं अब एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
शुक्रवार को सुबह से ही भीषण गर्मी व उमस से लोग परेशान दिखाई दे रहे थे। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग व्याकुल दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और एक बजे के करीब मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से दोपहर तक गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलती दिखाई दी। वहीं उमस का प्रभाव भी कम दिखाई दिया। वहीं 11 एमएम के करीब हुई बारिश से किसानों की धान व बाजरा की फसल को राहत मिलती दिखाई दी। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को ¨सचाई की आवश्यकता थी, लेकिन नहर और रजबहों से पानी नहीं मिल पा रहा था। बारिश हो जाने से फसलों में अब करीब दस दिनों तक ¨सचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि आर्द्रता सुबह के समय 75 फीसद तथा बारिश के बाद 54 फीसद पर पहुंच गई थी। मौसम वैज्ञानिक डा.संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि सितंबर माह में दो तीन दिन बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं अगस्त माह में अब बारिश की संभावना कतई नहीं है। उनका कहना है कि अभी तक की बारिश फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है।