झाड़ियों से झोला, अंगूठी व पायलें बरामद
बिधूना, संवाद सहयोगी : गत 16 अप्रैल की रात को क्षेत्र के गांव पंडपुर में अशोक गुप्त के घर पड़ी खूनी ड
बिधूना, संवाद सहयोगी : गत 16 अप्रैल की रात को क्षेत्र के गांव पंडपुर में अशोक गुप्त के घर पड़ी खूनी डकैती के आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों से झोला, अंगूठी व पायलें बरामद की हैं। डकैती के बाद यह सामान वहां पर गाड़ दिया गया था। एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
गत 16 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडपुर में पड़ी खूनी डकैती में बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए थे। मकान मालिक अशोक गुप्त को बदमाश मरणासन्न हालत में वहां छोड़ गए थे। घटना के एक पखवारे बाद पुलिस ने वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद हुआ था। बाद में एक बदमाश ने आत्मसमर्पण कर दिया था। आत्मसमर्पण के बाद बली ¨सह निवासी चावली जनपद आगरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रामसनेही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुरूगंज के पास कब्रिस्तान की भूमि पर झाड़ियों के पास एक झोला बरामद किया। उसमें सोने की अंगूठी, दो घड़ियां व पायलें मिलीं। पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी अभी भी दूर है। कोतवाल विक्रमाजीत ¨सह ने बताया कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।