पड़ोसी की दीवार ढहने से दंपती दबे
अयाना, औरैया, संवाद सूत्र: कस्बा में बारिश के दौरान एक मकान की दीवार ढहने से पड़ोस में रह रहे दंपती म
अयाना, औरैया, संवाद सूत्र: कस्बा में बारिश के दौरान एक मकान की दीवार ढहने से पड़ोस में रह रहे दंपती मलबे में दबकर घायल हो गए। माली हालत ठीक न होने से दंपती उपचार को भी नहीं जा सके। देर शाम तक दोनों कस्बा में ही मौजूद थे। लोगों ने उन्हें आर्थिक इमदाद दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।
कस्बा निवासी जगदीश व उनकी पत्नी धनदेवी अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी पड़ोसी नरायन प्रजापति के मकान की एक दीवार ढह गई। मकान का मलबा दंपती के ऊपर आ गिरा। मलबे में दबकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख मोहल्लावासी दौड़े और आनन फानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दंपती की माली हालत बेहद खराब है। इसके चलते दोनों उपचार के लिए बाहर भी नहीं जा सके। कस्बावासियों ने प्रशासन से आर्थिक इमदाद दिलाए जाने की गुहार लगाई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर आख्या तैयार की है।