अछल्दा में निचली गंग नहर का पुल क्षतिग्रस्त
औरैया, जागरण संवाददाता : ब्रिटिश काल में बने पुल अब जवाब देने लगे हैं। अछल्दा में निचली गंग नहर पर ब
औरैया, जागरण संवाददाता : ब्रिटिश काल में बने पुल अब जवाब देने लगे हैं। अछल्दा में निचली गंग नहर पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उसमें नीचे के हिस्से से ईंटें निकलकर गिर रही हैं। पुल में दरार भी पड़ गई है। इसके बाद भी इससे वाहन गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका है। लेकिन अभी तक इस पुल को बनवाने के लिए प्रस्ताव तक तैयार नहीं किया गया है। न ही उसे बंद किया गया है।
अछल्दा से होकर गुजरी निचली गंग नहर पर ब्रिटिश काल में पुल बनवाया गया था। डाट के इस पुल की हालत अब जीर्ण शीर्ण हो गई है। उसमें ईंटे निकल कर गिर रही हैं। प्लास्टर उखड़ गया है। एक स्थान पर दरार भी पड़ गई है। इसके बाद भी पुल से अभी तक भारी ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। इसी पुल के ऊपर से कस्बा को पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन भी गुजरी है। यदि इस पुल को नुकसान पहुंचता है तो पानी की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। स्थानीय लोगों का भी यह कहना है कि पुल बहुत पुराना है। इससे उसकी हालत खराब हो रही है। इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
¨सचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुल करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। इसके चलते उसमें दिक्कत आ रही होगी। अभी इसके निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव नहीं बना है। लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम इसका प्रस्ताव तैयार करे तो वह निर्माण कराने की मंजूरी दिलवा देंगे।
पीडब्लूडी के एई डीके ¨सह ने बताया कि नहर पर बने की देखरेख, मरम्मत व बनवाने की जिम्मेदारी ¨सचाई विभाग की है। वह ही पुल के बारे में सही जानकारी दे सकते हैं।