ओवरलो¨डग में 11 ट्रकों का चालान, एक सीज
औरैया, जागरण संवाददाता : जागरण में लागतार ओवरलो¨डग के खिलाफ चल रहे अभियान के बाद एआरटीओ सक्रिय दिखाई
औरैया, जागरण संवाददाता : जागरण में लागतार ओवरलो¨डग के खिलाफ चल रहे अभियान के बाद एआरटीओ सक्रिय दिखाई दिये। उन्होंने दो दिन लगातार अभियान चलाकर कई वाहनों का चालान व कई वाहनों को सीज किया। रविवार को चलाये गये अभियान में ओवरलो¨डग कर रहे 11 वाहनों का चालान किया गया। दो ट्रकों को सीजकर कोतवाली में निरुद्ध किया गया।
एआरटीओ मनोज कुमार ¨सह ने बताया कि ओवरलो¨डग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार व शनिवार को चलाये गये अभियान में औरैया, दिबियापुर व अजीतमल क्षेत्र से ओवरलो¨डग कर रहे 11 वाहनों को पकड़कर उनका चालान किया गया। उन्होंने बताया कि दो वाहनों को सीज भी किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में डग्गामारी कर रही दो बसों का भी चालान काटा गया है। अभियान के दौरान पौने तीन लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया।
ढाई हजार का इनामी दबोचा
औरैया : बेला थाना पुलिस ने एक ढाई हजार के इनामी शातिर को दबोचा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह हत्या, लूट व डकैती सहित कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके साथियों को भी दबोचने की फिराक में है।