Move to Jagran APP

'बहुत हुआ गुण्डा राज अबकी बार भाजपा सरकार'

दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : रविवार को दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ता

By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 08:09 PM (IST)
'बहुत हुआ गुण्डा राज अबकी बार भाजपा सरकार'

दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : रविवार को दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी ने मौजूदा सपा सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका गुण्डा राज अबकी बार कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी का दिबियापुर जाने से पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष डा. सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर स्वागत किया गया। यहां संजय जोशी ने युवा कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को समझने और उनका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। इस मौके पर विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, मन्नू तोमर आदि मौजूद रहे। दिबियापुर में सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में गुण्डों व भ्रष्टाचारियों की सरकार नहीं बनेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक कैसे पहुंचे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखे। पाल समाज के लोगों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गो¨वद ¨सह भदौरिया, नरेन्द्र त्रिपाठी, शिव ¨सह भारती, अनिल शुक्ला, अर¨वद पोरवाल, अवधेश शुक्ला, अंकुर तिवारी, असित पांडेय, रामजी पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.