ओवरलो¨डग के आगे बेअसर अभियान
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर के यमुना रोड स्थित देवकली चौकी के सामने से दिन भर मौरंग व गिट्टियों से
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर के यमुना रोड स्थित देवकली चौकी के सामने से दिन भर मौरंग व गिट्टियों से ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मी भी दिन भर चौकी के बाहर बैठकर ड्यूटी देते हैं। इसके बावजूद ओवरलोड वाहन चालकों में पुलिस कर्मियों का कोई खौफ नहीं दिखाई देता। ओवरलोड वाहनों के चलते ही जनपद की कई सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं।
जनपद की सड़कों की हालत खराब करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा ओवरलोड वाहनों को जिम्मेदार पहले ही ठहराया जा चुका है। कई दिन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान भी चलाया गया। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। ओवरलोड वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। अभियान कागजी कार्रवाई पूरी करने और राजस्व वसूली तक ही सीमित रह गया है। ऐसे में ओवरलोड वाहन स्वामियों और चालकों पर जिम्मेदार विभाग और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। उन्हें पता है कि पकड़े जाने पर क्या होगा, या तो सत्ता के किसी कद्दावर नेता के फोन पर उन्हें छोड़ दिया जायेगा या राजस्व जमा कराकर उन्हें जाने दिया जायेगा।
काफी कम हुई ओवरलो¨डग
एआरटीओ मनोज कुमार ¨सह ने बताया कि अभियान का असर हुआ है। ओवरलोड वाहनों में काफी कमी आई है। पूरी तरह से यह तभी बंद हो सकता है जब लो¨डग स्थल से ही इन पर शिकंजा कसा जाये। ऐसे में खनन विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। खनन विभाग लो¨डग स्थल से ही ओवरलोड वाहन न निकलने दे तो इस पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा सकता है। प्रयास किये जा रहे हैं कि किसी तरह से चे¨कग अभियान 24 घंटे लगातार चलाया जा सके।