जोनल कोआर्डिनेटर ने सिखाए चुनाव के गुर
औरैया, जागरण संवाददाता : सोमवार को शहर स्थित हरलाल धाम में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। इसमें कानप
औरैया, जागरण संवाददाता : सोमवार को शहर स्थित हरलाल धाम में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। इसमें कानपुर जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर एमएलसी डॉ. राम कुमार कुरील ने कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों को चुनाव के गुर सिखाए। कहा कि अभी से सभी लोग विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं। कोआर्डिनेटर का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
जोनल कोआर्डिनेटर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनाव को देखते हुए बूथ लेवल तक सभी कमेटियां गठित कर ली जाएं। सपा, भाजपा सिक्के के दो पहलू हैं। आम लोगों को इसे अवगत कराना है। औरैया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व विधायक भीमराव अम्बेडकर ने कहा कि चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुटे तभी प्रदेश की सत्ता पर मायावती काबिज हो सकेगी। पूर्व विधायक रामजी शुक्ला ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। हर जाति वर्ग को उसकी भागेदारी के आधार पर स्थान देती है। बसपा जिलाध्यक्ष बौद्धप्रिय गौतम ने जोनल कोऑर्डिनेटर का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन पूरा किया जा चुका है। पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव व संघप्रिय गौतम ने संबोधित किया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, हरपाल ¨सह पाल व श्रीकृष्ण भारतीय आदि रहे।