अवधेश हत्याकांड के गवाह को मिली सुरक्षा
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : अवधेश हत्या कांड के मुख्य गवाह के ऊपर बीते दिनों हुई फाय¨रग के बाद उ
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : अवधेश हत्या कांड के मुख्य गवाह के ऊपर बीते दिनों हुई फाय¨रग के बाद उसे व उसके परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस फाय¨रग में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
बीते सप्ताह अवधेश हत्या कांड के मुख्य गवाह अखिलेश यादव निवासी बमुराह पर उस समय फाय¨रग कर दी गई, जब वह हत्याकांड के फरार आरोपी उमा ¨सह यादव की शिनाख्त के लिए पुलिस के साथ ¨जदपुर गांव गया था। इस घटना में उमा ¨सह यादव के अति करीबी उपदेश यादव निवासी कटैया सहित कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। घटना के बाद उपदेश यादव ने भी अखिलेश व भूरे पर जान लेवा हमले का आरोप लगाकर एरवाकटरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अब अखिलेश को एक गनर व उसके घर पर एक दरोगा व दो सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उसके भाई भूरे व शनी को भी एक-एक गनर दिया गया है।