आंधी में उड़ गई आम की फसल
औरैया, जागरण संवाददाता : तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में आम के पेड़
औरैया, जागरण संवाददाता : तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में आम के पेड़ भी गिर गए। इससे बागवान मायूस दिखाई दिए। आम के अलावा अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है।
आंधी ने आम की फसल को तहस नहस कर दिया। करीब पचास से साठ प्रतिशत आम की फसल को नुकसान होने का अनुमान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फसल के साथ-साथ पेड़ों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में तो कई आम के पेड़ ही धराशायी हो गए। आंधी के बाद मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में कच्चे आम के ढेर आढ़तों पर दिखाई दिए। अभी तक कच्चे आम की कीमत बीस रुपए प्रति किलो थी जो घटकर छह रुपए प्रति किलो तक रह गई है। आम के अलावा जनपद में अमरूद व जामुन की फसल को भी नुकसान हुआ है। हालांकि आम की तुलना में इन फसलों को नुकसान कम हुआ है। कृषि वैज्ञानिक राम शंकर प्रजापति का कहना है कि हवा की गति अधिक होने से अधिकतर फलों की फसलों को नुकसान हुआ है। आम की फसल में ज्यादा नुकसान हुआ है।