सूर्य देव ने दिखाए तेवर, पारा 44 के पार
औरैया, जागरण संवाददाता : सुबह से ही सूर्य देव अपने रौद्र रूप में दिखाई दिए। दोपहर होने से पहले ही लू
औरैया, जागरण संवाददाता : सुबह से ही सूर्य देव अपने रौद्र रूप में दिखाई दिए। दोपहर होने से पहले ही लू के थपेड़े चलने लगे। दोपहर होते- होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आमजन मानस के साथ पशु पक्षी भी भीषण गर्मी में व्याकुल नजर आए। बिजली न होने से लोगों को घरों में चैन नहीं मिला। दोपहर बाद तेज हवा चलने व हल्की बदली होने के कारण धूप से कुछ राहत मिली। लेकिन गर्मी जस की तस रही। वैज्ञानिकों का कहना है कि 17 मई को बारिश की संभावना है।
भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार को तो सुबह से ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। जरूरी काम से घर से निकलने वाले लोगों को भी एक बार सोचने को मजबूर होना पड़ा। जो लोग मजबूरी में घर से निकले भी उन्होंने छतरी या गमछे का सहारा लिया। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी दिखाई दी। बाकी दुकानों के दोपहर में शटर नीचे हो गए। खेती किसानी का काम भी भीषण गर्मी में प्रभावित हो रहा है। सुबह जल्द काम बंद करना पड़ता है और शाम को देर से शुरू करना पड़ता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री जबकि अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं आर्द्रता 28 फीसद पर पहुंच गई है। हवा के रुख में परिवर्तन हुआ है। सुबह के समय पुरवाई हवा चलने से आसमान में मामूली बादल भी छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि 17 मई तक गर्मी में और इजाफा होगा और तापमान 45 के ऊपर पहुंच जाएगा। यदि हवा का रुख इसी तरह रहा तो 17 मई को बारिश भी हो सकती है।