लोक अदालत में 426 मुकदमे हुए निस्तारित
औरैया, जागरण संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को लगी लोक अदालत में सुलह
औरैया, जागरण संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को लगी लोक अदालत में सुलह समझौते से 426 मुकदमे तय किए गए। तीस हजार पच्चासी रुपए अर्थदंड वसूला गया। मोटर दुर्घटना क्लेम का एक वाद तय कर पीड़ित को एक लाख बीस हजार रुपए प्रतिकर दिया गया।
प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेन्द्र ¨सह ने बताया कि शनिवार को लोक अदालत प्रभारी जिला जज मेहफूज अली की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरवंश नारायण त्रिपाठी ने सर्वाधिक 41 मुकदमे तय कर 18 हजार 100 रुपए अर्थदंड व एडीजे प्रथम अंगद ¨सह ने तीन वाद तय कर 100 रुपए अर्थदंड वसूला। एडीजे गैंगस्टर राम अवतार यादव ने एफआर के 23 मामले तय किए। एडीजे मेहफूज अली ने एक एमएसी सहित दो मामले तय कर एक लाख बीस हजार रुपए प्रति कर एवार्ड किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेन्द्र ¨सह ने उत्तराधिकारी के आठ वाद तय कर 15 लाख 84 हजार 916 रुपए के प्रमाणपत्र जारी किए। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रीती चौधरी ने आठ वाद तय कर छह लाख 55 हजार 238 रुपए के उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र जारी किए। वहीं 620 रुपए अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित ¨सह ने 15 वाद तय कर आठ हजार 225 रुपए अर्थदंड, सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना विजय कुमार विश्वकर्मा ने 23 वाद तय कर 1640 रुपए वसूले। एसडीएम औरैया जितेंद्र श्रीवास्तव ने 61, बिधूना ने 42, अजीतमल ने 84, तहसीलदार औरैया ने 55, बिधूना ने 44 वाद तय किए।