Move to Jagran APP

मेहनतकश लोगों की दुश्मन बनी गर्मी

औरैया, जागरण संवाददाता : आसमान में बादल छाए रहने से सुबह लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली। लेकिन भी

By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 07:59 PM (IST)

औरैया, जागरण संवाददाता : आसमान में बादल छाए रहने से सुबह लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली। लेकिन भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती रही। पारा 43 के पार पहुंच गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तापमान में बढ़ोत्तरी और दर्ज हो सकती है।

loksabha election banner

सुबह के समय आसमान में बदली छा जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिखाई दी थी, लेकिन दस बजते ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। स्थिति यह हो गई कि तेज धूप की वजह से लोग परेशान दिखाई दिए। दूसरी ओर दोपहर होते-होते तापमान में इतनी बढ़ोत्तरी हो गई कि धूप में निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहर में बाजारों व सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति दिखाई दी। सर्वाधिक परेशानी मेहनतकश लोगों को हो रही थी। गर्मी के चलते इनका काम धंधा भी कम हो गया है। वहीं अधिकतर मेहनतकश छांव में बैठ कर सुस्ताते दिखाई दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति पूरे दिन बहुत कम रही। गर्मी में और इजाफा हो गया। हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं सुबह के समय आद्रता 15 फीसद तथा दोपहर में दस फीसद पर पहुंच गई थी। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि दस मई तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। उनका कहना था कि ज्यादा तापमान बढ़ने पर आंधी आने की संभावना बन रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.