पारा और चढ़ा गर्मी से बेहाल हुए लोग
औरैया, जागरण संवाददाता : जनपद में गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आम जनजीवन प्रभावि
औरैया, जागरण संवाददाता : जनपद में गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। गुरुवार को पारे में और इजाफा हो गया। पूरे दिन चली लू से लोग बेहाल दिखाई दिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में अब और वृद्धि की संभावना नहीं है।
सुबह से ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। हालत यहां तक पहुंचती है कि लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह के समय आसमान पर मामूली बादल दिखाई देने से लोगों को राहत मिलने की संभावना दिखाई दी थी। दस बजते ही आसमान में छाए बादल समाप्त हो गए और धूप का रौद्र रूप सामने आ गया। लगातार पड़ रही गर्मी से सरकारी व निजी कार्यालयों के कामकाज पर भी प्रभाव दिखाई देने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री जबकि अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति नौ से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि आर्द्रता सुबह के समय 18 फीसद तथा दोपहर दो बजे के बाद 12 फीसद रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि तापमान में अब ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी, लेकिन बारिश की भी संभावना अप्रैल में नहीं है। किसानों का खेती-किसानी का काम आराम से निपट जाएगा।