नलकूप खराब, कैसे करें ¨सचाई
बिधूना (औरैया), संवाद सहयोगी : क्षेत्र के कई राजकीय नलकूप भीषण गर्मी में खराब हो गए हैं। इसके चलते क
बिधूना (औरैया), संवाद सहयोगी : क्षेत्र के कई राजकीय नलकूप भीषण गर्मी में खराब हो गए हैं। इसके चलते किसानों के सामने ¨सचाई का संकट पैदा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से खराब नलकूपों को सही कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को इस संबंध में एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि राजपुर में लगा नलकूप पिछले 10 माह से बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते वर्ष जुलाई में अवर अभियंता नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर उठवा ले गए थे, लेकिन आज तक वहां नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। इससे यह नलकूप आज भी चालू नहीं हो पाया है। किसानों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी जान बूझकर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चंदरपुर के आसपास लगे नलकूप किसी न किसी तकनीकी समस्या से शो पीस बनकर रह गए हैं। अशोक कुमार ¨सह, लल्लू, विनोद, सतीश आदि ने कहा कि क्षेत्र के खराब नलकूपों को ठीक कराने के लिए उन्होंने कई बार तहसील दिवस में शिकायत की, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कहीं रिबोर की समस्या है तो कहीं मोटर खराब है। कुछ जगहों पर मामूली तकनीकी कमी से नलकूप ठप पड़े हैं। पीड़ित किसानों ने क्षेत्र में खराब पड़े सभी नलकूपों को ठीक कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।