गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी में जुटी पुलिस
औरैया, जागरण संवाददाता : गणतंत्र दिवस परेड के लिए पुलिस ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए
औरैया, जागरण संवाददाता : गणतंत्र दिवस परेड के लिए पुलिस ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पर जवानों ने करीब चार घंटे लगातार पसीना बहाया। गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ परेड का प्रदर्शन किया जाएगा।
पुलिस लाइन ग्राउंड पर दोपहर 1.30 बजे शुरू हुई परेड में एक सैकड़ा से अधिक पुलिस जवानों ने भागीदारी की। अलग- अलग टुकड़ियां बनाकर कई तरह की ड्रिल की गई। पुलिस जवानों ने सलूट और राइफल के साथ सलामी की प्रेक्टिस की। इसके अलावा वाहनों व बाइक की भी परेड कराई गई। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर पुलिस के सभी अंग परेड में शामिल होंगे। इसमें अग्निशमन बल द्वारा विशेष प्रस्तुतियां की जाएंगी। इसके अलावा जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चे रंगारंग और देश भक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।