घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
औरैया, जागरण संवाददाता : एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव की निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों प
औरैया, जागरण संवाददाता : एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव की निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बीती शाम वह हरचंदपुर पुलिया के निकट स्थित प्लाट पर निर्माण कार्य करा रही थी, तभी गांव के ही तीन लोग पहुंचे और उसे दबोच कर निर्माणाधीन मकान के अंदर ले गए। महिला ने तीनों लोगों पर छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान उसका पति व सास भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें भी असलहों के दम पर धमकाया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी चुनचुन, र¨वद्र समेत तीन पर आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।