सड़क दुर्घटनाओं में चार गंभीर
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी समेत च
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के चलते एक को कानपुर रेफर किया गया है।
पहली दुर्घटना दिबियापुर रोड पर कखावतू गांव के निकट हुई। कस्बा दिबियापुर निवासी संजीव कुमार अपने साथी विवेक के साथ बाइक से शहर आ रहा था। कखावतू के निकट पीछे से आ रही बेकाबू मैजिक ने टक्कर मार दी। मैजिक की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक होने के चलते संजीव को कानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना नेशनल हाइवे पर जनेतपुर के निकट हुई। यहां सिकन्दरा कानपुर देहात निवासी जितेंद्र कुमार अपनी भतीजी अक्षरा के साथ शहर की ओर आ रहा था। जनेतपुर के निकट वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों को चोटें आईं। उपचार के लिए उन्हें निजी चिकित्सालय ले जाया गया।