शिव बारात में नाचे भूत-प्रेत
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर के सदर बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में सोमवार की रात को शिव बारात निक
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर के सदर बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में सोमवार की रात को शिव बारात निकाली गई। बड़ी संख्या में शिव बारात में देवी देवताओं की सजीव झांकियों के साथ भूत प्रेत भी नाचते देखे गए। देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिव बारात का लुत्फ उठाया।
स्थानीय फूलमती मंदिर से शिव बारात की शुरूआत हुई। सबसे आगे भगवान शंकर की सजीव झांकी चल रही थी। इसके बाद अन्य देवी देवताओं की भी झांकियां शामिल थीं। वहीं भूत प्रेत की ड्रेस पहने चल रहे युवक बारात में बज रहे डीजे पर थिरकते हुए चल रहे थे। यात्रा फूलमती से शुरू होकर बताशा मंडी, गौशाला रोड होती हुई सुभाष चौक पहुंची। इसके बाद नगर पालिका के गेट पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ल ने भगवान शंकर का पूजन अर्चन कर आरती उतारकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महोत्सव स्थल पर जाकर समाप्त हो गई। शिव बारात में भगवान ब्रह्मा, देवी लक्ष्मी, भगवान विष्णु सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी थीं। वहीं शिव बारात का संचालन सराफा कमेटी के लालू वर्मा, अजय वर्मा, सतीश वर्मा, बबलू वर्मा, विशाल वर्मा आदि लोग कर रहे थे। वहीं हलवाई खाना चौराहा पर पालिका सभासद राजेश वाजपेई बबलू ने भगवान शिव का पूजन अर्चन कर आरती उतारी।