भाषण में रोहित, वाद विवाद में रुखसार अव्वल
औरैया, जागरण संवाददाता : स्थानीय तिलक इंटर कालेज में भूगर्भ जल संरक्षण जागरूकता अभियान के अन्तर्गत व
औरैया, जागरण संवाददाता : स्थानीय तिलक इंटर कालेज में भूगर्भ जल संरक्षण जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने हिस्सेदारी की। भाषण में रोहित ¨सह तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में रुखसार ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
सुबह दस बजे से प्रतियोगिता आरंभ हुई। सबसे पहले भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। भाषण का विषय भूगर्भ जल संरक्षण से संबंधित था। जिसमें कक्षा 11 के रोहित ¨सह प्रथम, आकाश मिश्रा द्वितीय, आकांक्षा ¨सह ने तृतीय स्थान अर्जित किया है। इसके बाद वाद -विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें करीब आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। जिसमें कक्षा 12 की रुखसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अंजली गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डा. आंजनेय सहाय अवस्थी ने कहा कि जीवन के लिए जल बहुमूल्य सम्प्रदा है इसका क्षरण रोकने की आवश्यकता है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। हमें अनावश्यक रूप से जल को नष्ट नहीं करना चाहिए। बाद में प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी ओम प्रकाश ने किया। वहीं प्रतिदिन प्रार्थना सभा में शिक्षक बंधुओं द्वारा छात्रों को जल संचयन एवं संरक्षण के विषय में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर राजीव कांत, सतीश चन्द्र दुबे, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, सर्वेश कुमार, अनिल कुमार, अजय दीक्षित, देवता प्रसाद, राजेश कुमार, राजेश मणि आदि शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।