Move to Jagran APP

सिकरोढ़ी घाट पर चला सफाई अभियान

अनंतराम(औरैया), संवाद सूत्र : औरैया में यमुना के शेरगढ़ घाट पर चल रहे विचित्र पहल अभियान से प्रेरणा

By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 10:02 PM (IST)
सिकरोढ़ी घाट पर चला सफाई अभियान

अनंतराम(औरैया), संवाद सूत्र : औरैया में यमुना के शेरगढ़ घाट पर चल रहे विचित्र पहल अभियान से प्रेरणा लेकर बाबरपुर की शाखा द्वारा भी सिकरोढ़ी यमुना घाट पर चौथे सप्ताह भी सफाई अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

अभियान के दौरान सदस्यों द्वारा घाट की साफ सफाई के साथ लोगों को जागरूक किए जाने का भी कार्य किया जा रहा है जिसके तहत यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए यहां पर दाह संस्कार कम कराए जाएं। इसका भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया है कि अब अपने अपने गांव में बने शमशान घाटों पर ही दाह संस्कार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक गांव व घर घर में जाकर इस बात का प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे नदियों का पानी स्वच्छ रह सके। इस मौके पर संयोजक बॉबी गुप्त, सुनील कुशवाहा, जधनपति सोनी, ¨सटू, संदीप, अनिल तिवारी, जगदीश गुप्त, हरपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.