कार्यकत्र्ता कोई ऐसा काम न करें, जिससे छवि खराब हो
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : विधानसभा बिधूना क्षेत्र में सपा के अंदर की कलह कम होती नजर आ रही है
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : विधानसभा बिधूना क्षेत्र में सपा के अंदर की कलह कम होती नजर आ रही है। विधायक बिधूना की संगठन से लगातार चल रही तनातनी का उस समय पटाक्षेप होता नजर आया जब वह जिलाध्यक्ष के आह्वान पर डाकबंगला में आहूत मासिक बैठक में वह शरीक होने पहुंचे। बैठक में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य निर्धारित किए गए।
बीते कई माह से संगठन और सपा विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस के बीच मतभेद उभरते नजर आए थे। दोनों खेमों की अलग -अलग जगह मासिक बैठकें हो रही थी। सूचनाएं हाईकमान तक पहुंची तो एक जगह बैठक करने का फरमान हुआ। इसी के तहत रविवार को संगठन के आह्वान पर डाकबंगला में मासिक बैठक हुई। विधायक बिधूना अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचे तो अनुमान लगाया गया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवनाथ ¨सह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता कोई काम ऐसा न करें जिससे पार्टी की छवि खराब हो। पार्टी की जनहितकारी नीतियों व कार्यक्रमों को गांव -गांव पहुंचाया जाए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के पालन पर भी जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामबाबू यादव ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। विधायक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा प्रमुख मुलायम ¨सह व सपा सांसद डिम्पल यादव क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर है। सपा की राष्ट्रीय सचिव रचना ¨सह ने पार्टी को गरीबों, महिला, किसानों, बेरोजगारों का सच्चा हितैषी बताया। नगर अध्यक्ष दिनेश ¨सह कुशवाह, एडवोकेट सुशील वर्मा, सिद्धगोपाल यादव आदि मौजूद थे।