Move to Jagran APP

समस्याओं को लेकर बिफरे भाजपाई

बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : जनपद की खराब कानून व्यवस्था और बढ़ रही अराजकता तथा विद्युत मूल्यों मे

By Edited By: Published: Fri, 26 Jun 2015 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 09:25 PM (IST)

बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : जनपद की खराब कानून व्यवस्था और बढ़ रही अराजकता तथा विद्युत मूल्यों में की गई वृद्धि समेत तमाम समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने तहसील परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को चेतावनी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि अधिकारी सपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने कहा कि अराजकता व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील पर हो रहे प्रदर्शन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी की पुत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि गूंगी बहरी सरकार पर धरना प्रदर्शन का भी असर नहीं हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता ऐसी सरकार को कभी नहीं जिताएंगे। भाजपा की पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश मंत्री के संयोजन में हुए धरना प्रदर्शन में अराजकता अन्याय व भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किए गए। गीता शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा किसानों के लिए भेजी जा रही इमदाद का भी दुरुपयोग कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री राजेन्द्र ¨सह राजू ने कहा कि क्षेत्र में मनमाना विद्युतीकरण कराया जा रहा है और प्रशासन भी इसमें पक्षपात कर रहा है। तहसीलदार द्वारा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने पर भी भाजपाइयों ने भी जमकर हंगामा किया। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गो¨वद ¨सह भदौरिया, दूर संचार प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी के प्रांतीय सदस्य रामपाल ¨सह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, अभय ¨सह सेंगर एडवोकेट, अनिल शुक्ला, रमेश चन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल ¨सह सेंगर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आशीष वर्मा, कुलदीप वाजपेई, सतीश पाठक, आलोक दुबे आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.