अभियान का पांचवां दिन पोस्टर, बैनर उतारने तक रहा सीमित
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के पांचवें दिन अभियान में पोलों प
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के पांचवें दिन अभियान में पोलों पर लगे बैनर पोस्टर हटाने तक ही सीमित रहा। मुख्य केंद्र शहर की इटावा रोड रही जिन पर अधिकारियों ने घूम -घूम कर इस अभियान को संचालित किया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रमेश शर्मा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत सुबह दस बजे हुई। अभियान में खंभों पर लगे बैनर, पोस्टर व फुटपाथों पर लगी, होर्डिंग्स आदि को हटाकर नगर पालिका में जमा कराई गई। अभियान की खास बात यह रही कि किसी भी अस्थाई अतिक्रमणकारी को छुआ तक नहीं गया। दोपहर 12 बजे तक इटावा रोड पर ही अभियान दल में शामिल लोग घूमते दिखाई दिए। वहीं गुरुवार को तालाब के बगल में खाली पड़ी जमीन की साफ -सफाई कराई गई। जिससे शहर भर में लगने वाले सब्जी विक्रेताओं की ठिलिया यहां पर लग सके। खास बात यह है कि पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था के नाम पर अब मात्र लीक पीटने का काम कर रही है। आज पांचवें दिन भी एक ही मार्ग पर अभियान चलाया जा रहा है। जिससे जिला प्रशासन व पालिका अधिकारियों की मंशा का पता चल रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद अभियान को रोक दिया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग के कर्मचारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार भारतीय पुलिस बल मौजूद रहा।