कानपुर क्राइम ब्रांच के सिपाही को वाहन ने रौंदा
दिबियापुर (औरैया), संवाद सूत्र : नहर पुल पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने कानपुर क्राइम ब्रांच में तैनात
By Edited By: Published: Tue, 26 May 2015 01:33 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2015 01:33 AM (IST)
दिबियापुर (औरैया), संवाद सूत्र : नहर पुल पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने कानपुर क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही को रौंद डाला। सिपाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह दूध लेकर जा रहे एक दूधिए ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शैलेश कुमार पुत्र राम शरण पुष्कर निवासी रतनपुर गढि़या, अजीतमल ने बताया कि उसके पिता राम शरण पुष्कर (57) पुत्र बनवारी लाल कानपुर नगर में क्राइम ब्रांच के सिपाही पद पर तैनात थे। एक माह पूर्व बेटी की शादी के लिए वह अवकाश लेकर घर आए थे। रविवार को किसी कार्य से वह दिबियापुर आए थे। सुबह रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र ¨सह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें