¨हदी बोलकर महसूस करें गर्व
औरैया, जागरण संवाददाता : गेल पाता में दो दिवसीय वर्कशाप में ¨हदी बोलने पर गर्व महसूस करने की अपील की
औरैया, जागरण संवाददाता : गेल पाता में दो दिवसीय वर्कशाप में ¨हदी बोलने पर गर्व महसूस करने की अपील की गई। दूर -दूर से आए ¨हदी सेवियों ने भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। वर्कशाप का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण से किया गया। प्रदेश व उत्तराखंड से आए शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। गेल में जीएमएचआर ए के श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों से कार्यशाला में पूर्ण योगदान देकर सफल बनाने की अपील की। वीजीएम के प्रि¨सपल डा. डी पी ¨सह ने ¨हदी की वर्तमान दशा पर काम करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ¨हदी बोलने में शर्म नहीं गर्व महसूस होना चाहिए। एनसीईआरटी दिल्ली के प्रोफेसर डा. मेघनाथन ने बताया कि भाषा किस तरह देश को विश्व गुरु बनाने में मददगार हो सकती है। गेल डीएवी के प्राचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।