दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लो
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से दो को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
पहला हादसा शहर में हाजी पेट्रोल पंप के निकट हुआ। अकबरपुर कानपुर देहात निवासी धर्मवीर (21) पुत्र सुरेश शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां बाइक से जा रहा था। पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर प़ड़ा। हादसा होते देख स्थानीय लोग दौड़े। घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य दुर्घटना अजीतमल में महाविद्यालय के निकट हुई। अयाना क्षेत्र के गंगदासपुर निवासी अजय पुत्र बालकराम व शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी मानू यादव पुत्र देवी ¨सह अजीतमल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में क्रिकेट मैच खेलकर बाइक से वापस लौट रहे थे। महाविद्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से अजय को कानपुर रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घटना नेशनल हाईवे पर ही मंडी समिति के निकट हुई। निगड़ा के बृजेन्द्र त्रिपाठी बाइक से शहर की ओर आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना यमुना रोड पर कस्बा खानपुर के निकट हुई। बाइक फिसलने से बाइक पर सवार रामेश्वर दयाल पुत्र विजय शंकर निवासी गो¨वदनगर व रमेश पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी ओमनगर घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रमेश को कानपुर रेफर कर किया गया है।