Move to Jagran APP

परशुराम की झांकी का जगह-जगह पूजन अर्चन

औरैया, जागरण संवाददाता : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निक

By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 01:07 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 01:07 AM (IST)

औरैया, जागरण संवाददाता : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। जनपद भर में जगह -जगह भगवान परशुराम की सजीव झांकी का लोगों ने पूजन अर्चन किया। वहीं नगर में भी शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को सरबत पिलाया गया।

loksabha election banner

स्थानीय भूतेश्वर मंदिर से शुरू हुई यात्रा में सबसे पहले भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद कैंसर पीड़िता के पुत्र विवेक राजपूत को पचास हजार रुपए की द्वितीय किस्त तथा तेजाब पीड़ित कांशीराम कालोनी इटावा निवासी खुशबू को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की चेकें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी व प्रदेश अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने सौंपी। इसके बाद यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा तिलकनगर, संजय गेट, सुभाष चौक, पुरानी तहसील, दिबियापुर रोड पहुंची। जहां श्री आटो मोबाइल पर भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया । इसके बाद शोभायात्रा दिबियापुर के लिए रवाना हो गई। सबसे आगे भगवान परशुराम की सजीव झांकी चल रही थी। इसके बाद एक वाहन पर प्रदेश अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, प्रेम कांत अवस्थी मुनुआ आदि लोग सवार थे। नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का दिबियापुर , रामगढ़, पाता, फफूंद, बाबरपुर, अजीतमल में भी जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद औरैया आकर यात्रा समाप्त हो गई। यात्रा में अनिल मिश्रा, शिवम तिवारी, योगेश तिवारी, सुरेन्द्र शुक्ला, अरुण अवस्थी, श्याम मुरारी तिवारी, नितिन अवस्थी, लाला तिवारी, रानू मिश्रा, कमलेश चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

अजीतमल संवाद सहयोगी के अनुसार क्षेत्र में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर में शोभायात्रा निकाली गई। अजीतमल टीचर्स कालोनी से यात्रा की शुरुआत हुई और बाबरपुर मंडी समिति में आकर समाप्त हो गई। यात्रा का नगर में कई जगह स्वागत किया गया। अवध नरेश दुबे, शिव महेश दुबे, रजनीश पांडेय, प्रदीप दुबे, विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे। आरएस मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज में भी परशुराम की जयंती मनाई गई। प्रबंधक शिव महेश दुबे, बार महामंत्री देवालय चौधरी, चिराग राजावत, अखिलेश चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे। जनता महा विद्यालय के ध्यान मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया। अबीर गुलाल उड़ा कर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। विमल पांडेय, संदीप शुक्ला, मुकेश दीक्षित, जगत पांडेय आदि मौजूद रहे। दिबियापुर संवाद सूत्र के अनुसार नगर में बाबा परमहंस की बगिया से शुरू शोभा यात्रा फूफूंद चौराहा के आगे बंला रोड पर खत्म हुई। बहेरे वाली पुलिया पर प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिपाठी का स्वागत किया गया। वहीं पीतांबर वाटिका में हवनपूजन कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.