प्रेमी युगल को महाराष्ट्र पुलिस ने दबोचा
दिबियापुर(औरैया), संवाद सूत्र : बीते आठ माह पूर्व महाराष्ट्र से भागे प्रेमी युगल को कस्बे के सहायल र
दिबियापुर(औरैया), संवाद सूत्र : बीते आठ माह पूर्व महाराष्ट्र से भागे प्रेमी युगल को कस्बे के सहायल रोड स्थित एक मकान से महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ लिया। प्रेमी युगल को महाराष्ट्र ले जाया गया।
दिबियापुर थाने में मौजूद महाराष्ट्र के सहायक निरीक्षक सुनील कुमार काकड़े व एसआइ दियक ए सोनाकेकर ने बताया कि बीते 29 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र में रिपोर्ट लिखाई गई है कि आरोपी सुमित गोकर ने 17 वर्षीय बालिका का बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तब से पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। उनकी दिबियापुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर महाराष्ट्र पुलिस आई और सहायल रोड पर किराए के मकान में दोनों के रहने की पुष्टि की। इसके बाद शनिवार को टीम दिबियापुर थाने पहुंची और प्रभारी निरीक्षक विक्रमाजीत सिंह को पूरी घटना बताई। महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में प्रेमी युगल को महाराष्ट्र ले गए। यहां प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक यह फैसला कोर्ट करेगा।