उचक्कों ने उड़ाया महिला का पर्स
औरैया, जागरण संवाददाता : दिल्ली से कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित अपने घर लौट रही दंपती का पर्स उचक्कों
औरैया, जागरण संवाददाता : दिल्ली से कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित अपने घर लौट रही दंपती का पर्स उचक्कों ने पार कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने एक को दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया है।
गुरसहायगंज कन्नौज निवासी गजराज अपनी पत्नी संध्या के साथ दिल्ली से वापस लौट रहा था। यहां रोडवेज बस से उतर कर वह दिबियापुर बस स्टैंड की ओर रिक्शा से जाने लगे। दिबियापुर बस स्टैंड पर उतर कर दंपती ने देखा कि उनका पर्स गायब है। पर्स में सोने की चेन व डेढ़ हजार रुपए और जरूरी कागजात थे। पर्स गायब देखकर दंपती के होश उड़ गए और वह शोर मचाने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और एक संदिग्ध को दबोच लिया। इसी बीच किसी ने सूचना फोन से पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पकड़े गए संदिग्ध को जमकर धुनाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।