दलित बस्ती में झाड़ू लगाने पहुंचे भाजपाई
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा नेता पितृदेव प्रसाद सि
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा नेता पितृदेव प्रसाद सिंह क्षेत्रीय पार्टीजनों के साथ ग्रामपंचायत गूरा की दलित बस्ती में झाड़ू लगाने पहुंचे। यहां डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त ने स्वच्छता अभियान को गति देने वाले पार्टी जनों की सराहना की। ग्रामीणों ने नेताओं को समस्याएं भी बताई। नेताओं ने कहा कि आसपास सफाई रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती है। ग्रामीणों ने चारागाह से लेकर खलिहान तक भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की। नेताओं ने अधिकारियों से मिलकर समस्या का निराकरण कराए जाने की बात कही। कछपुरा, तरा का पुरवा, डोडापुर, रठगांव, राजपुर आदि में जनसंपर्क भी किया गया। सतीश पाठक, शिवपाल सिंह, देवेन्द्र सेंगर, उमा शंकर, कृष्ण पाल आदि मौजूद रहे।