सड़क हादसों में चार घायल
औरैया, जागरण संवाददाता : कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल ह
औरैया, जागरण संवाददाता : कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहली घटना शहर में कानपुर रोड पर बैंक आफ इंडिया के निकट हुई। यहां चालक विजय कुमार नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि टेंपो में सवारियां नहीं थी, चालक को मामूली खरोचें आई हैं। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में जाकर मरहम पंट्टी कराई। एक अन्य दुर्घटना अयाना रोड पर खरका की मड़ैया के निकट हुई। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी रंजीत कुमार अपने रिश्तेदार राजा के साथ बाइक से अयाना गए थे। वापस लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह बाइक समेत सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना मंडी समिति के निकट हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार श्रीकृष्ण निवासी दयालपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।