आग लगने से गृहस्थी का सामान जला
कंचौसी (औरैया) संवाद सूत्र : कनमऊ मजरा के सबसुख पुरवा में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गय
By Edited By: Published: Fri, 14 Nov 2014 06:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2014 06:33 PM (IST)
कंचौसी (औरैया) संवाद सूत्र : कनमऊ मजरा के सबसुख पुरवा में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जानबूझ कर आग लगाई है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल कर नुकसान का जायजा लिया है।
सबसुख पुरवा निवासी हाकिम सिंह पुत्र अतर सिंह के कच्चे घर में बीती रात आग लग गई। जिससे करीब तीस हजार का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। हाकिम सिंह का कहना है कि किसी अराजक तत्व ने आग लगाई है। वहीं लेखपाल गंगा सिंह ने नुकसान का जायजा लेते हुए बताया कि तीस हजार रुपए का सामान जलकर राख हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें