त्याहार पर जाम से जूझते रहे मुख्य मार्ग
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर में त्योहार के चलते मुख्य सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इसके
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर में त्योहार के चलते मुख्य सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इसके लिए शहर भर में अव्यवस्थित यातायात संचालन दोषी दिखाई दिया। जाम के कारण अपने वाहन से घर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
त्यौहार पर वाहनों का अत्यधिक आवागमन होने के कारण प्रमुख चारों मार्ग दिबियापुर रोड, कानपुर रोड, यमुना रोड व इटावा रोड पर पूरे दिन लोग जाम की स्थिति से दो चार होते दिखाई दिए। वहीं यातायात पुलिस भी कहीं भी दिखाई नहीं दी जिसके चलते स्थिति और भी खराब हो रही थी। सर्वाधिक खराब स्थिति सुभाष चौक से कानपुर की तरफ जाने वाले रोड की थी, जहां पर रोडवेज बसों के खड़े होकर सवारी भरने से जाम लग जाता था। इसके बावजूद यातायात पुलिस के सिपाही मूकदर्शक बने यह नजारा देखते रहे। यही स्थिति अन्य मार्गो की भी दिखाई दी। इटावा रोड पर ब्लाक के सामने से लेकर जेसीज चौराहे तक पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। यहां पर सड़क के दोनों तरफ लगी अस्थायी दुकानों की वजह से पूरे दिन जाम की स्थिति दिखाई दी। दिबियापुर रोड पर तहसील के सामने दिन में कई बार जाम की स्थिति दिखाई दी। हालांकि दुकानदारों द्वारा खुद ही इस स्थिति से निपटते हुए देखे गए।