लोक अदालत में 193 मुकदमे हुए तय
औरैया, जागरण संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को जनपद न्यायाधीश की अध्य
औरैया, जागरण संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान 193 मामले तय किए गए। इनमें मोटर दुर्घटना क्लेम के पांच मुकदमों से 6.50 लाख प्रतिकर एवार्ड किया गया। 21 हजार 140 रुपए का अर्थदंड भी वसूल किया गया।
जिला जज देवेंद्र नाथ शुक्ल की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरू हुई। प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन कुसुमलता राठौर ने बताया कि इस माह की लोक अदालत में सुलह समझौते से 193 वाद तय किए गए। जिला जज डीएन शुक्ल ने चार वाद तय कर चार लाख रुपए प्रतिकर दिलाया। एडीजे प्रथम महेंद्र सिंह ने एमएसी का एक वाद तय कर 2.50 लाख प्रतिकर एवार्ड किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय केपी सिंह ने 14 मुकदमे निपटाए। सीनियर डिवीजन कुसुमलता ने उत्तराधिकार के तीन वाद तय कर 4.50 लाख के प्रमाण पत्र जारी किए। सीजेएम सत्य प्रकाश द्विवेदी ने 24 मुकदमे तय कर 18,900 रुपए अर्थदंड वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रदीप कुमार मिश्र ने चार वाद तय कर 100 रुपए अर्थदंड व सिविल जज बिधूना विराट कुमार श्रीवास्तव ने 14 वाद तय कर 2,140 रुपए अर्थदंड वसूला। एडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने 59, बिधूना ने 24, तहसीलदार औरैया राम नयन ने 5, बिधूना तहसीलदार ने 31 तथा तहसीलदार अजीतमल में 10 वाद तय किए गए। डीवीए मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा के अनुसार नवंबर में लोक अदालत नहीं लगेगी। इसके चलते 6 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा।