बाइक की टक्कर से युवक घायल
फफूंद (औरैया) संवाद सूत्र : फफूंद -दिबियापुर मार्ग पर स्थित ग्राम दूल्हाराय का पुरवा के निकट सड़क किन
By Edited By: Published: Thu, 16 Oct 2014 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 16 Oct 2014 05:48 PM (IST)
फफूंद (औरैया) संवाद सूत्र : फफूंद -दिबियापुर मार्ग पर स्थित ग्राम दूल्हाराय का पुरवा के निकट सड़क किनारे जानवर चरा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार मय वाहन फरार हो गया। दूल्हाराय का पुरवा निवासी राजा सिंह पुत्र शिवराम सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव की सड़क किनारे जानवर चरा रहा था, तभी उसे एक बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में राजा सिंह को ग्रामीण इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें