Move to Jagran APP

मार्शल ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

मुरादगंज (औरैया), संवाद सूत्र : नेशनल हाईवे पर चंदनापुर के निकट तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक को टक्कर म

By Edited By: Published: Mon, 13 Oct 2014 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 13 Oct 2014 05:50 PM (IST)
मार्शल ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

मुरादगंज (औरैया), संवाद सूत्र : नेशनल हाईवे पर चंदनापुर के निकट तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सड़क पार कर रही छात्रा भी इस टक्कर की चपेट में आ गई जिससे वह भी घायल हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मय वाहन फरार हो गया।

loksabha election banner

चंदनापुर निवासी राजू पुत्र हरदेव व अशोक पुत्र हाकिम शाम को बाइक से बाजार कर वापस घर लौट रहे थे। चंदनापुर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार मार्शल ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें राजू व अशोक बाइक से छिटक कर दूर जा गिरे। इसी बीच सड़क पार कर रही कक्षा दस की छात्रा प्रियंका पुत्री रामबाबू की साइकिल भी मार्शल की चपेट में आ गई जिससे वह भी घायल हो गई। मामले की सूचना 108 पर दी गई बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस पर आसपास के राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।

एक अन्य हादसे में महिला घायल

फफूंद : मंदिर से दर्शन कर पैदल घर जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीरावस्था में कानपुर रेफर कर दिया गया। भारवपुर निवासी प्रेमवती पत्नी अशर्फी लाल सुबह मंदिर से पूजा कर वापस घर लौट रही थी। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.