करंट से किराना व्यवसायी की मौत
औरैया, जागरण संवाददाता : जनपद के गांव रुरूगंज में दुकान बंद करते समय करंट लगने से किराना व्यवसायी की
औरैया, जागरण संवाददाता : जनपद के गांव रुरूगंज में दुकान बंद करते समय करंट लगने से किराना व्यवसायी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।
साऊपुर गांव निवासी उदय पाल कस्बा रुरूगंज में जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास किराने की दुकान किए है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर रहा था, तभी दुकान के बाहर पड़े टिन में करंट उतर आया। टिन से सामान उतारते समय वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बेहोश हो गया। आसपास के लोग दौड़े और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दमतोड़ दिया। घटना की जानकारी जैसे ही व्यापारियों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। व्यापारियों का कहना था कि विद्युत आपूर्ति के तार खासे नीचे और जर्जर हैं। इससे हादसे होते रहते हैं। घटना की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।