संदिग्ध हालात में किशोरी फांसी पर लटकी
फफूंद (औरैया) संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम सराय बिहारीदास निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने घर के बा
फफूंद (औरैया) संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम सराय बिहारीदास निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने घर के बाहरी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
ग्राम सराय बिहारीदास निवासी सुरेन्द्र दोहरे की 15 वर्षीय पुत्री रूबी पास के ही एक शीतगृह में मां के साथ आलू बीनने का काम करती थी। रूबी के पिता गुरुवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से भरथना चला गया था। प्रतिदिन की भांति शाम छह बजे रूबी काम समाप्त करने के बाद घर लौट आई। रात को आठ बजे रूबी अपनी मां से शौच क्रिया जाने को कहकर घर से चली गई। जब रात दस बजे तक वह नहीं आई तो मां दर्शनी देवी उसकी तलाश करती हुई शीतगृह के फाटक के पास पहुंची तो रूबी वहां से बाहर निकलते हुए दिखाई पड़ी और मां के समीप आते ही गिर पड़ी। मां उसको पकड़कर घर ले गई, सभी लोग बिना भूखे ही सो गए। रात में करीब डेढ़ बजे रूबी ने दूसरे कमरे में आत्महत्या कर ली। रात में जब मां जागी तो रूबी का शव बगल के कमरे में फांसी पर लटका मिला। ग्रामवासियों ने घटना की जानकारी सुबह फफूंद थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। एसओ का कहना है कि उन्होंने दो बिंदुओं पर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से आख्या मांगी है कि उसने खुदकुशी की है या उसे मारकर लटकाया गया है। दूसरा किशोरी के साथ दुराचार हुआ है या नहीं। इसके अलावा वह मां के उस बयान की भी जांच कर रहे हैं कि वह खेत की जगह कोल्ड स्टोर के गेट तक कैसे पहुंची।