Move to Jagran APP

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ कसी कमर

By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:05 AM (IST)
पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ कसी कमर

औरैया, जागरण संवाददाता : ब्रह्मनगर में रामलीला देखकर लौट रहे युवक की दरोगा द्वारा पिटाई के मामले में ब्राह्मण महासभा आरपार की लड़ाई के मूड में आ रही है। सोमवार को पीडित के घर पहुंचे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी दरोगा को सजा दिलाए बिना महासभा चैन से नहीं बैठेगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस बात की साफ पुष्टि हो चुकी है कि दरोगा व उसके हमराही सिपाही ने घर के बाहर खड़े युवक को सुनसान में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की है। उन्होंने सवाल दागा कि अगर युवक पुलिस को घायलावस्था में मिला था तो अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए पुलिस ने उसे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया। क्यों दरोगा उसे मरणासन्न हालत में घर के बाहर छोड़कर चला गया। तीन दिन से पुलिस मामले की जांच के नाम पर न्याय के साथ मजाक कर रही है। पुलिस अधीक्षक भी आरोपी दरोगा को बचाने के मूड में नजर आ रहे हैं। पूरे मामले की जानकारी गृहमंत्री, आईजी व न्यायालय को देकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में धड़ल्ले से गोकसी हो रही है और पुलिस कमीशन लेकर मौन धारण किए है। इन सबके खिलाफ जल्द ही आरपार की लड़ाई शुरू की जाएगी। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय सचिव डा. कृष्ण मोहन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, एसएन शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, शुभम द्विवेदी, योगेश तिवारी समेत आधा सैकड़ा सदस्य मौजूद थे।

दिबियापुर संवाद सूत्र के अनुसार - राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बैठक करते हुए औरैया की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि पुलिस का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों के अधिकार के लिए कोई भी दल सामने नहीं आ रहा है। प्रत्येक दल ने इनकी उपेक्षा की है। कहा कि सन् 2017 के विधानसभा चुनाव में हिसाब बराबर किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र शुक्ल, सचिन दुबे, शुभम अवस्थी, सुशांत त्रिपाठी, विशाल देव, राहुल दीक्षित, दिवाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

इनसेट -

सांकेतिक धरना आज से

औरैया : जनपद में चल रहे पुलिस उत्पीड़न व अराजक स्थिति के खिलाफ ब्राह्मण महासभा पूरे जनपद में मंगलवार से बैठक कर सक्षम अधिकारियों के कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना पर बैठेगी। आंदोलन का दूसरा चरण शुरू होने तक धरना दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इसमें सभी इकाइयां सक्रिय सहयोग करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.