Move to Jagran APP

शिक्षणेतर संघ की सात कालेज इकाइयां गठित

By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 04:16 PM (IST)
शिक्षणेतर संघ की सात कालेज इकाइयां गठित

औरैया, जागरण संवाददाता :

loksabha election banner

माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की सात कालेज इकाइयों का गठन जिला महामंत्री उत्तम कुमार शुक्ल की मौजूदगी में किया गया। बताया गया कि हर जगह निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज कुदरकोट में बहादुर सिंह अध्यक्ष, संतोष कुमार उपाध्यक्ष, महेश चंद्र मंत्री, राम लाल कोषाध्यक्ष चुने गए। राम औतार, किशन सिंह, हीरालाल, चमेली देवी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। जनता विद्यालय इंटर कालेज बरौना कला में अशोक द्विवेदी अध्यक्ष, संतोष कुमार उपाध्यक्ष, जगदीश नारायण तिवारी संरक्षक, अवधेश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरैन में अशोक कुमार अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र उपाध्यक्ष, मोहम्मद रहमान मंत्री, राज कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। गांधी इंटर कालेज एरवाकटरा में राम औतार अध्यक्ष, अरविंद यादव उपाध्यक्ष, महेश चंद्र वाजपेई संरक्षक, प्रेम चंद्र मंत्री, जगदीश चंद्र उपमंत्री, धनीराम कोषाध्यक्ष चुने गए। जनता इंटर कालेज रुरूगंज में ललित कुमार सिंह अध्यक्ष, अनिल प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, हर गोविंद सिंह संरक्षक, कुलदीप सिंह मंत्री, रागिनी देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिधूना में राम सेवक अध्यक्ष, इंदल सिंह संरक्षक, सालिगराम मंत्री चुने गए। नरेश चंद्र, सुनील कुमार सदस्य के रूप में शामिल किए गए। गांधी इंटर कालेज बिधूना में सुरेश कुमार अध्यक्ष, सिराज अहमद उपाध्यक्ष, बाबूलाल मंत्री, सोना देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई। अमरेश चंद्र, दिनेश कुमार, छवि नाथ सदस्य के रूप में शामिल किए गए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने अनुरोध किया है कि जिन विद्यालयों ने सदस्यता शुल्क अब तक जमा नहीं किया है, वह 31 अगस्त तक जमा कर दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.