शिविर लगाकर भाजपा से जोड़ने की मुहिम
औरैया, जागरण संवाददाता : सोमवार को शहर के मोहल्ला होमगंज में भाजपाइयों ने कैंप लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम शुरू की। बताया गया कि जिले भर में महीने भर के इस अभियान में 35 हजार नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।
विशेष सदस्यता अभियान के लिए भाजयुमो, महिला मोर्चा, सामाजिक न्याय मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। होमगंज में सोमवार को 11 बजे कैंप लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इसके साथ ही जिले भर में मुहिम को गति दी गई। बताया गया कि अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। शहर में लगाए गए कैंप में बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनने के लिए जुटे। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि जनता प्रदेश सरकार से त्रस्त है और भाजपा की ओर देख रही है। वरिष्ठ नेता रमेश दिवाकर ने दावा किया कि लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिव सिंह भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, श्रीराम मिश्रा, भूरे चौबे, सर्वेश कठेरिया, आरती श्रीवास्तव, ओमकार कठेरिया, आशाराम राजपूत, बीना शुक्ला मौजूद रहे।